Blog

नशामुक्त युवा और सुरक्षित यातायात से बनेगा सशक्त समाज।- गैरोला (सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद सैनिक श्री नरपाल, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज थानों में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा के नियमों और सुरक्षित यातायात को लेकर भी जानकारी दी गई।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नशामुक्त युवा और सुरक्षित यातायात स्वस्थ एवं सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक नेगी, उपप्रधानाचार्य विजय कुमार सैनी, मयंक राणा, सरदार रविंद्र सिंह सैनी, अभिभावक संघ अध्यक्ष आनंद सिंह खत्री, सुनील बहुगुणा, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश तिवाड़ी, ग्राम प्रधान जयेंद्र सिंह सिंधवाल, थानों सहकारी समिति के सभापति अनिल तीर्थवाल, गजेंद्र सिंह, अनिल कठैत और हरी सिंह सोलंकी सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button