Blog

संगठन की मजबूती का आधार बूथ और मंडल स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय । भंडारी (परवादून जिला कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक भानियावाला में आयोजित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत भानियावाला में डोईवाला एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक, नगर एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक संगठनात्मक कार्यों तथा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं चर्चा की गई।

उत्तराखंड कांग्रेस सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए ब्लॉक, नगर एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन की नियमित समीक्षा के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखना आवश्यक है।

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ और मंडल स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करें और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करें। उन्होंने संगठन के कार्यों में अनुशासन, निरंतरता और आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने पदाधिकारियों से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी, ऋषिकेश महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाल पंवार, रायवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल रमोला सहित मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, मोहित कप्रवान, राजेंद्र बिष्ट, देवराज सावन, साजिद अली, संजीव भट्ट, आशीष मनवाल, दीपक थापा, नवीन कुमार, रविंद्र उनियाल, सनमोहन रावत, सुमित त्यागी, कृष्णा त्यागी, राजेश शाहनी, राम कुमार बरतालिया आदि उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर भी आवश्यक रणनीति एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button