जनसेवा और संगठन ही भाजपा की पहचान – ओमप्रकाश धनखड़, रायवाला में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन कार्यकर्ताओं को दिया संगठन सशक्तिकरण का मंत्र।
ऋषिकेश (राजेंद्र वर्मा):
रायवाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें नमन करते हुए की गई।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन चार सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ता विकास और प्रभावी कार्यपद्धति पर विस्तार से मंथन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा और संगठन ही भाजपा की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद भाजपा की नीति और कार्यशैली का मूल आधार है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा भाव, अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठन कार्य करने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी का निरंतर विस्तार त्याग, तपस्या और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसका आधार उसका अनुशासित और विचारधारात्मक रूप से मजबूत कार्यकर्ता है।
प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने कार्यकर्ता विकास और संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संभव है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कार्यपद्धति विषय पर प्रशिक्षण देते हुए संगठनात्मक अनुशासन, आपसी समन्वय और समयबद्ध कार्यशैली को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों को पूरी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण महा अभियान के प्रथम दिन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
कार्यक्रम में ऋषिकेश प्रभारी दान सिंह रावत,सह प्रभारी अमन त्यागी,ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु संगठानी, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, दीवान सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी मनीष क्षेत्री,डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,चंद्रभान पाल, देवदत्त शर्मा, शिवम् टुटेजा,ममता नयाल, उषा कोठारी, वंदना स्वामी, पुष्पा ध्यानी, अरुण शर्मा,संपूर्ण रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे



