Blog

जौलीग्रांट में बूथ 101 पर सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण, (प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित हुए कार्यकर्ता व नागरिक, राष्ट्रनिर्माण में सहभागिता का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जौलीग्रांट स्थित बूथ नंबर 101 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 133वां संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र निर्माण, वैकल्पिक ऊर्जा, संस्कृति एवं भाषा संरक्षण, सामाजिक एकता, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर रखे गए विचारों को गंभीरता और उत्साह के साथ सुना।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में समाज के प्रत्येक वर्ग से राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया, जिससे उपस्थित जनसमूह प्रेरित नजर आया।

इस अवसर पर भाजपा ऋषिकेश मंडल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम आम नागरिकों को सीधे देश के विकास से जोड़ता है और समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भाव एवं राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूत करें।

कार्यक्रम में वार्ड 5 के सभासद राकेश डोभाल सहित मुकेश डोभाल, धर्मवीर सिंह रावत, अमन, अर्चित डोभाल, अक्षिता, धनवीर पुंडीर, शिवांग, तनिष्क, राहुल और लक्की पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button