महाविद्यालय में नवागंतुक छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित।
डोईवाला 5 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में नवागंतुक छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट एवं समस्त विभाग प्रभारियों द्वारा संबोधित किया गया । डॉ अनुराग भंडारी ने पी पी टी प्रेजेंटेशन के द्वारा समस्त महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में बताया । डॉ एन डी शुक्ल ने समस्त कला संकाय के विषयों के विषय में बताया । डॉ नवीन नैथानी ने विज्ञान संकाय के विषय में बताया । प्रो सतीश पंत ने वाणिज्य संकाय के विषय में जानकारी प्रदान की । समर्थ नोडल डॉ अनिल भट्ट ने सभी विद्यार्थियों को समर्थ के विषय में बताया । डॉ वल्लरी कुकरेती ने एन सी सी के विषय में जानकारी प्रदान करी । डॉ किरन जोशी ने एन. एस. एस के विषय में जानकारी प्रदान की । डॉ विक्रम पंवार ने रोवर्स रेंजर्स के विषय में जानकारी दी । डॉ पूनम रावत ने क्रीड़ा विभाग के बारे में जानकारी दी । डॉ पूर्ण सिंह खाती ने रेडक्रॉस के विषय में जानकारी प्रदान की ।डॉ राखी पंचोला ने छात्र वृत्ति , महाविद्यालय कोचिंग, महिला प्रकोष्ठ एवं राजनीति विज्ञान विषय के बारे में जानकारी प्रदान करी । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट ने अपने उदबोधन में बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी अपनी विशेष गतिविधियों के माध्यम राज्य में एक विशेष स्थान रखते हैं । अतः सभी विद्यार्थियों ने इस परम्परा को आगे बढ़ाना है। अनुशासित और डिजिटली स्मार्ट होकर अपना अध्ययन करना हे । कार्यक्रम का संचालन डॉ कामना लोहानी ने किया । कार्यक्रम मे प्रो इंदिरा जुगरान, डॉ त्रिभुवन खाती, डॉ अनिल कुमार,डॉ अंजलि वर्मा , डॉ प्रीत पाल, डॉ राकेश जोशी, डॉ एस एस ब्लूरी आदि समस्त प्राध्यापक वर्ग एवं लगभग 250 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।



