Blog

तिरंगे के रंग में रंगा डोईवाला नगर राष्ट्रभक्ति का उमड़ा सैलाब। बालाजी फार्म से खंड विकास कार्यालय तक निकली भव्य तिरंगा रैली,भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा)
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला ऋषिकेश की ओर से मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत डोईवाला में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जब सड़कों पर उतरे तो पूरा डोईवाला राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।

रैली ऋषिकेश रोड स्थित बालाजी फार्म से शुरू होकर केशवपुरा, राजीव नगर, मिल बाजार, मिल रोड और चौक बाजार होते हुए खंड विकास कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

रैली में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के अलावा भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा यह अभियान देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को तिरंगे के सम्मान के साथ देश की प्रगति और एकता के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि तिरंगे का सम्मान देश के सम्मान से जुड़ा है। महिलाओं और युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से राष्ट्रभक्ति का संदेश और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक होने के साथ देश की एकता और अखंडता का परिचायक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल रहे। इस दौरान दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, संजय ठाकुर, डॉ सुमेर चंद रवि,डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,रश्मि देवी, राजकुमार राज, विक्रम नेगी, अमित कुमार, जसविंदर सिंह डाली, प्रकाश कोठारी, ललित पंत,मनोज ध्यानी,पूनम तोमर, कृष्णा तडियाल, रीता छेत्री,, वंदना स्वामी, नितिन बर्थवाल, मनीष छेत्री, सौरव पाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट देवदत्त शर्मा, शिवम टूटेजा, अनु शर्मा, मनमोहन नौटियाल, अरुण सोलंकी, विनीत राजपूत, दीवान सिंह रावत, आशीष बहुगुणा, आदेश सिलेलान, सौरभ नौडियाल, गीतांजलि रावत, मनीष यादव, राम मूर्ति ताई आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नागरिक व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button