Blog

डोईवाला के पुराने सोंग पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 50 वर्षीय युवक का बहते पानी में शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने पुलिस से घटना के शीघ्र खुलाशे की मांग की है।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुराने सोंग पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 50 वर्षीय युवक का बहते पानी में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वही जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने पुलिस से इस घटना की जांच पड़ताल कर शीघ्र खुलाशे की मांग की है।

Oplus_131072
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल कौशल उम्र 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश कौशल निवासी वार्ड नंबर 12 इंदिरा कॉलोनी राजीव नगर डोईवाला का निवासी है। कमल कौशल रोज की तरह ऋषिकेश रोड गोवर्धन मंदिर के समीप फल की ठेली लगाने का कार्य करता था। कमल एक पैर से विकलांग था। वह दो बैसाखियों के सहारे फल की ठेली लगाकर अपना-अपने परिवार का जीवन यापन करता था। वह बुधवार की देर शाम करीब 7:30 बजे फल की ठेली पर अपने भाई को बैठाकर कहीं चला गया और रात घर नहीं पहुंचा सुबह परिजनों ने कमल कौशल को ढूंढना शुरू किया। तभी करीब 11 बजे परिजनों को पता लगा की एक युवक का शव बैसाखी के साथ पुराने सॉन्ग पुल के नीचे बहते पानी में पड़ा हुआ है। परिजन पुराने सॉन्ग पुल के नीचे पहुंचे तो उनके कमल का शव देखकर होश उड़ गए परिजनों में रोना पीटना शुरू हो गया। शव बहते पानी के बीच में पड़ा हुआ था और एक बैसाखी समीप ही पानी में खड़ी हुई थीं और दूसरी बैसाखी थोड़ी दूरी के पास पड़ी हुई थी। परिजनों ने बताया कि कमल के कुछ कपड़े भी शव से कुछ दूरी पर पड़े मिले और शव को घसीटने के निशान भी दिखे है और कमल के सिर पर चोट के निशान भी दिखे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वही पालिका के चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी और परिजनों ने पुलिस से इस घटना की जांच पड़ताल कर शीघ्र खुलाशे की मांग की है। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button