Blog

संविधान के मूल्यों से मजबूत होगा लोकतंत्र। (डोईवाला ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की शपथ लेकर न्याय, स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांतों को अपनाने का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को डोईवाला ब्लॉक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके मूल्यों और आदर्शों को जीवन में अपनाने की शपथ ली।

खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांत समाज को एकजुट रखने के साथ ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। प्रत्येक सरकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने कार्यों और व्यवहार में संवैधानिक मूल्यों का पालन करे।

कार्यक्रम में सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा संविधान के आदर्शों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एबीडीओ सुदर्शन सिंह बुटोला, सुमन तोमर, विक्रम सिंह नेगी, मनजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी भास्कर रावत, लेखाकार राहुल देव, प्रधान सहायक रज्जी प्रकाश और अवर अभियंता अब्दुल समद सहित ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button