संविधान दिवस पर डोईवाला महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता, टीम ए ने मारी बाजी। (प्रश्नोत्तरी में टीम बी दूसरे और टीम सी तीसरे स्थान पर रही, छात्र-छात्राओं को दिलाई संविधान की शपथ)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में संविधान दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व और उसकी विशेषताओं की जानकारी दी गई।
डॉ. रीना ने संविधान के प्रति जागरूकता को जरूरी बताते हुए इसके मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पूर्व छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित ममगाईं और पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार ने भी संविधान के महत्व पर विचार रखे।
इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ए ने प्रथम, टीम बी ने द्वितीय और टीम सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन वंशिका बिजल्वाण ने किया। गुरसिमरन कौर ने कविता पाठ और अमित कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। डॉ. नवीन कुमार नैथानी ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ सचिव प्रिंस शर्मा और सह-सचिव वंशिका बिजल्वाण ने किया। डॉ. अंजली वर्मा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. पूरन सिंह खाती, प्रो. राकेश चंद्र जोशी, रोहन पाल, प्रियांशु, शिवांगनी, कनिष्का, हिमांशु सहित छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक मौजूद रहे।



