Blog

हिम्स जौलीग्रांट ने पौड़ी, तोली गांव में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 102 ग्रामीण लाभान्वित। (विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच, 92 की आरबीएस व 102 की हीमोग्लोबिन जांच)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट की ओर से हिमालयन संजीवनी क्लिनिक (टेलीमेडिसिन सेंटर), ग्राम तोली, पौड़ी गढ़वाल में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तोली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 102 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 46 पुरुष और 56 महिलाएं शामिल रहीं।
शिविर में सामुदायिक चिकित्सा, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। 102 लोगों की हीमोग्लोबिन तथा 92 लोगों की रैंडम ब्लड शुगर (RBS) जांच की गई। वहीं 70 मरीजों ने सामुदायिक चिकित्सा, 72 ने ऑर्थोपेडिक्स, 73 ने जनरल मेडिसिन और 52 ने नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लिया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
आगे की जांच एवं उपचार के लिए 22 नेत्र, 10 ऑर्थोपेडिक एवं 2 ईएनटी मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। शिविर में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसे गैर-संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया। महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी देने के साथ 18 महिला लाभार्थियों को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। कम सोडियम वाले नमक के उपयोग, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर भी जानकारी दी गई।
शिविर का आयोजन प्रो. एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जयन्ती सेमवाल के मार्गदर्शन एवं डॉ. नेहा शर्मा के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में किया गया। दूरस्थ बस्तियों के ग्रामीणों के लिए विश्वविद्यालय वाहन से निःशुल्क आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में चिकित्सकों के साथ इंटर्न, पीएचडी शोधार्थियों, एमएसडब्ल्यू एवं अन्य स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button