Doiwala newsउत्तराखंडसामाजिक

दशहरा मेला ग्राउंड पार्क निरीक्षण में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सख्त कहा निर्माण में हो गुणवत्ता ।

98 लाख की लागत से बन रहे पार्क में लापरवाही पर भड़के प्रेमचंद अग्रवाल अधिकारियों को लगाई फटकार।

खबर को सुनें

दशहरा मेला ग्राउंड का निर्माण समिति के 30 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। सचिव राजेंद्र वर्मा

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के केशवपुरी वार्ड नंबर 11 स्थित दशहरा मेला ग्राउंड में 98 लाख रुपये की लागत से बन रहे पार्क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
पूर्व मंत्री ने अवर अभियंता अखिलेश खंडूरी से निर्माण सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर जानकारी ली, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, उससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं और यह जनता के धन के साथ सीधा अन्याय है।

निरीक्षण के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्य केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर भी दिखने चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि गुणवत्ता में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दशहरा मेला एवं क्रीड़ा समिति के सचिव राजेंद्र वर्मा ने कहा कि इस दशहरा मेला ग्राउंड का निर्माण समिति के 30 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। इस ग्राउंड की बाउंड्रीवॉल कराकर अतिक्रमण होने से बचाया गया। उन्होंने बताया कि यह पार्क अच्छे और सुसज्जित ढंग से बनाया जा रहा है और शीघ्र ही बनकर तैयार होकर आम जनता को समर्पित किया जाएगा। कहा कि इस ग्राउंड के बनने से क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दशहरा मेला बड़ी धूमधाम से कराया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम अपर्णा ढोडियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, अवर अभियंता अखिलेश खंडूरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, वार्ड सभासद अमित कुमार, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button