Blog

गैरोला ने किया 1.20 करोड़ की सड़क का लोकार्पण और शिलान्यास। (रानीपोखरी में 1500 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण, भट्ट नगरी के चार वार्डों में अन्य सड़कों का होगा निर्माण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी क्षेत्र में करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनाई गई 1500 मीटर लंबी आंतरिक सड़क का विधायक बृजभूषण गैरोला ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही रानीपोखरी ग्रांट के भट्ट नगरी में वार्ड संख्या 3, 5, 6 और 7 में बनने वाली विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।

विधायक गैरोला ने रानी विहार क्षेत्र में विभिन्न कॉलोनियों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। आंतरिक सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए।

इस दौरान किसान मोर्चा गढ़वाल संयोजक अरुण शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय भट्ट, मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, बीडीसी सदस्य अरुण रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन चौधरी, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुमित कुमार, शंभू शेरट, जीवन चौहान, दानिश अंसारी, धर्मेंद्र रावत, प्रकाश बिजल्वाण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button