Blog

मानवीय संवेदना की मिसाल, नौटियाल परिवार को 65 हजार की सहयोग राशि। (महिला मित्र मंडली के सहयोग से सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए परिवार को मिली आर्थिक मदद)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सऊदी अरब में वर्ष 2018 से फंसे गाजणा पट्टी के गौरसौड़ा निवासी इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल वतन वापसी के लिए महिला मित्र मंडली ने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।

नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के विशेष सहयोग से महिला मित्र मंडली की ओर से इंद्रमणि नौटियाल की पुत्री दीपिका नौटियाल के परिवार को लम्बगाँव में 65 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को संबल मिला है। इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए प्रयास जारी हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि किसी परिवार पर आए संकट के समय उसके साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

महिला मित्र मंडली की अध्यक्ष विनीता पैन्यूली ने कहा कि परिवार की परेशानी को देखते हुए मंडली ने सहयोग का निर्णय लिया। सभी सदस्यों के सहयोग से 65 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल घर वापसी के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

इस दौरान आशा खाती, मंजू खत्री, मंजू मखलोगा, विनीता भट्ट, सपना डबराल, संगीता नौटियाल, जय सिंह रौतेला सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button