Blog

15 दिन में दूसरी किश्त जारी, किसानों को राहत—डोईवाला शुगर मिल ने दिखाई रफ्तार।

कुल 384.60 लाख रुपये का भुगतान, विभिन्न समितियों के कृषक लाभान्वित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पेराई सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ ही डोईवाला शुगर कम्पनी लिमिटेड ने किसानों को समय से भुगतान देने की दिशा में तेज कदम बढ़ाए हैं। मिल ने 27 से 30 नवंबर 2025 के बीच सप्लाई किए गए गन्ने का 384.60 लाख रुपये का भुगतान दूसरी किश्त के रूप में जारी कर दिया है। इससे गन्ना समितियों से जुड़े किसानों में संतोष का माहौल है।

जारी की गई राशि में डोईवाला समिति को 133.94 लाख, देहरादून को 65.32 लाख, ज्वालापुर को 59.30 लाख, रुड़की को 97.82 लाख, पांवटा वैली को 14.70 लाख, शाकुम्बरी को 2.57 लाख तथा लक्सर समिति को 10.95 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।

अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह ने बताया कि भुगतान राज्य सरकार की घोषित नई दरों के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि पुरानी दरों पर किए गए भुगतान और नई दरों के अंतर की राशि भी इसमें समाहित है।
सिंह ने किसानों से अपील की कि मिल में साफ-सुथरा व अगोला रहित गन्ना भेजें, ताकि उत्पादन बेहतर रहे और भुगतान की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से चलती रहे।

दूसरी किश्त समय पर जारी होने से किसान संगठनों ने मिल प्रबंधन की पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि “समय पर भुगतान किसान की सबसे बड़ी जरूरत है, और इस कदम से पेराई सत्र की शुरुआत ही बेहतर माहौल में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button