भाजपा सरकार की प्राथमिकता में गांव, सड़क निर्माण से बढ़ा भरोसा। विधायक बृजभूषण गैरोला (डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में थानो तलाई, रामनगर डांडा और मिढ़ावाला की आंतरिक सड़कों का लोकार्पण, विकास को मिली नई गति)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा सरकार की ग्रामीण विकास नीति को धरातल पर उतारते हुए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में आंतरिक सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों का भरोसा और मजबूत हुआ है। विधायक बृजभूषण गैरोला ने ग्राम थानो तलाई, रामनगर डांडा एवं मिढ़ावाला में निर्मित आंतरिक सड़कों का विधि विधान से लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण एमडीडीए, लोक निर्माण विभाग एवं विधायक निधि के माध्यम से कुल लगभग ₹90 लाख की लागत से कराया गया है।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी हर गांव तक पहुंचे। मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़कें ग्रामीण जीवन को आसान बनाती हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व स्थानीय व्यापार को नई दिशा देती हैं। आंतरिक सड़कों के सुदृढ़ होने से गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होता है और क्षेत्र की प्रगति को निरंतर गति मिलती है। कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर डोईवाला विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विकास मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, ग्राम प्रधान मेहर सिंह भिडोला, अंकित तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लेखराज सिंधवाल, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



