Blog

पहाड़ी पेडलर्स और लच्छीवाला रेंज ने साइकिलिंग से जगाई वन्यजीव संरक्षण की अलख।

आईएसबीटी से लच्छीवाला नेचर पार्क तक रैली, टोल प्लाजा पर गोष्ठी के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता बढ़ाई।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर शनिवार को लच्छीवाला रेंज और पहाड़ी पेडलर्स संस्था ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का मार्ग आईएसबीटी देहरादून से लच्छीवाला नेचर पार्क तक था। साइकिल सवारों ने मार्ग में लोगों को वन्य जीव हमारे अनमोल हैं, प्रकृति का संरक्षण करें का संदेश दिया।
इस दौरान लच्छीवाला टोल प्लाजा पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वन्य जीवों की घटती संख्या, उनके संरक्षण के उपाय और पर्यावरण संतुलन पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने गोष्ठी में कहा कि इस तरह के अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वन्य जीव हमारे पारिस्थितिक तंत्र का अहम हिस्सा हैं। इनके संरक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

संस्था के प्रतिनिधि गजेंद्र रमोला ने कहा कि पहाड़ी पेडलर्स लगातार समाज में पर्यावरण चेतना फैलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग जैसे छोटे-छोटे कदम लोगों को प्रकृति के करीब लाते हैं और जागरूक करते हैं।
इस मौके पर रजत, अंकित सिंह, सार्थक भट्ट, मुकेश सिंह, राजेंद्र सिंह और पहाड़ी पेडलर्स की टीम के अलावा लच्छीवाला रेंज के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button