Blog

संस्कारों की नींव मजबूत करने में मातृ शक्ति की भूमिका अहम। (रानीपोखरी में विहिप मातृ शक्ति की बैठकों में सनातन संस्कृति और समाज संगठन पर मंथन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सनातन संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की ओर से रानीपोखरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान महिलाओं ने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, परिवार में संस्कारों की भूमिका और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

जिला ऋषिकेश मातृ शक्ति सह संयोजिका पिंकी ने कहा कि परिवार में बच्चों को संस्कार देने की शुरुआत घर से होती है। मातृ शक्ति अपनी भूमिका को मजबूत करते हुए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

प्रखंड रानीपोखरी मातृ शक्ति संयोजिका अर्चना ने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए परिवार और संस्कारों को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

बैठक में गौ रक्षा प्रमुख रानीपोखरी अमित सिंह और बजरंग दल जिला ऋषिकेश सह संयोजक अंकित राजपूत सहित मातृ शक्ति की कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस दौरान गौ रक्षा, मंदिरों की गरिमा और समाज संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button