Blog

भगत सिंह की जयंती पर शहीद चौक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन। (बारिश के बीच लोगों ने शहीद-ए-आजम के चित्र पर किया माल्यार्पण, उनके विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी चांदमारी के आह्वान पर शहीद भगत सिंह चौक चांदमारी में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बारिश के बावजूद विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सोसाइटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि 27 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर युवाओं के सामने त्याग और देशभक्ति की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि उनके विचारों और देश के प्रति समर्पण को याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

अखिल भारतीय किसान सभा के मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां सभी को समान अधिकार और देश के संसाधनों पर जनता का हक हो। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करना जरूरी है।

कार्यक्रम में नगर पालिका सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह, डोईवाला कृषक फेडरेशन अध्यक्ष उमेद बोरा, किसान सभा मंडल सचिव याकूब अली, गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी सचिव अरविंदर सिंह, किसान सभा कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह, मलकीत सिंह, समाजसेवी जरनैल सिंह, परमजीत सिंह और जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button