Blog

सभासद ने खत्ता–घिसरपड़ी मार्ग चौड़ीकरण की मांग को लेकर डी एम को सौंपा ज्ञापन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
खत्ता–घिसरपड़ी मार्ग, जिसे पुराना हरिद्वार रोड के नाम से जाना जाता है, की स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। सड़क के संकरे होने के कारण आवागमन में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। इसी समस्या को लेकर वार्ड नंबर 14 की सभासद सुशीला सैनी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क चौड़ीकरण की मांग की है।
सभासद सुशीला सैनी ने बताया कि यह मार्ग डोईवाला का महत्वपूर्ण संपर्क रास्ता है, जिस पर पूरे दिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क संकरी होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार आमने-सामने से वाहन निकलने में दिक्कत होती है, जिससे जाम लग जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुधार को लेकर लोक निर्माण विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। सभासद ने प्रशासन से मांग की कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराया जाए। साथ ही सड़क पर आवश्यक यातायात संकेतक, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button