एक मदद ब्लड ग्रुप समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 25 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।
स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।
डोईवाला 15 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
एक मदद ब्लड ग्रुप समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर बुल्लावाला गांव में देश को आजाद करने में जो शहीद हुए थे उनको याद करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति का यह 10 वा रक्तदान शिविर था।

साथ ही एक मदद ब्लड ग्रुप समिति ने कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने ऐसे रक्तवीरों को सम्मानित किया जो रात दिन किसी भी समय हॉस्पिटल में पहुंचकर रक्तदान करते है । रक्तदान शिविर में समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन, सचिव आसिफ हसन, कोषाध्यक्ष शहदाब हसन, जावेद हसन आफताब शादाब एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के सदस्य परवेज अली, वसीम अहमद सदफ़ अमन लियाकत असलम ख़ान फरमान मोईन अनस सहबान मोहम्मद इमरान जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।



