Blog

युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने के लिए भनियावाला में हुआ युवा संवाद। (युवाओं से संवाद कर संगठन की मजबूती और सामाजिक दायित्वों पर किया विचार-विमर्श, बड़ी संख्या में युवाओं ने की भागीदारी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भनियावाला में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देहरादून शमशेर सिंह पुंडीर और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं को संगठन से जुड़कर समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं की ऊर्जा, सोच और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा मिलती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व की अपार क्षमता है। युवा मोर्चा युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया सह संयोजक सम्पूर्ण सिंह रावत, युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भारत मनचंदा, जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, मनीष यादव, नितिन पंवार, सुबोध नौटियाल, अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल, विक्रांत उपाध्याय, शेखर कश्यप, तरुण पासवान, अंशुल और रोहित बडोला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button