Blog

गुरुद्वारा शेरगढ़ जाखन में श्रद्धा के साथ मना संत शिरोमणि भगत रविदास का 649वां प्रकाश पर्व।

निशान साहिब की सेवा और गुरबाणी-कीर्तन में उमड़ी साध संगत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गुरुद्वारा भक्त रविदास शेरगढ़ जाखन में संत शिरोमणि भगत रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश पर्व पूरे श्रद्धा के साथ मनाया गया। साध संगत द्वारा गुरबाणी एवं शब्द गायन करते हुए सतनाम वाहेगुरु जी के जाप के साथ निशान साहिब की सेवा की गई।

हरियाणा से पधारे संत बाबा मनजीत सिंह सिंघड़े वाले ने कीर्तन के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक समानता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान ज्ञानी सज्जन सिंह जी, मनोहर सिंह जी एवं दया सिंह जी ने भी शब्द गायन कर संगत को भावविभोर किया।

गुरुद्वारा प्रधान राजकुमार राज ने कहा कि संत शिरोमणि भगत रविदास महाराज जी ने मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और समरसता मजबूत होती है।

गन्ना समिति उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव की दिशा दिखाते हैं।
इस दौरान ग्राम प्रधान निशा देवी,प्रताप सिंह बस्सी, किशन लाल, महेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, रामस्वरूप, गिरी राम,संतोष देवी, विमला देवी, बबली देवी, कुलदीप कौर, पूनम देवी, जिंदर कौर, चंपा देवी, ममता देवी सहित बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button