Blog

भाजपा सरकार सभी वर्गों का रखती है ध्यान। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत

प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री का किया वितरण।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा संगठन की और से प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत और जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने माजरी ग्रांट के शेरगढ़, जाखन, चांडी और लालतप्पड़ आदि आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित लोगों को 100 राहत सामग्री किट का वितरित किए।

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा हमारा प्रयास है कि हर प्रभावित परिवार तक तुरंत राहत पहुंचे। सरकार की सक्रियता और स्थानीय सहयोग से यह संभव हो पाया। भविष्य में भी ऐसी परिस्थितियों में तेजी से मदद उपलब्ध कराई जाएगीI

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा संगठन ने प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाने का काम पूरी तत्परता के साथ किया।
भाजपा संगठन के सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर कठिन परिस्थितियों में भी मदद को सुनिश्चित किया।
आगे भी हम लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाने का प्रयास जारी रखेंगे।
इस अभियान में स्थानीय लोगों का सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिससे राहत कार्य सफल हो पाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, चन्द्रभान पाल, मनोज पाल, हरविंदर सैनी, अजय पाल, महेंद्र सिंह, सौरभ पाल, मनीष क्षेत्री, मोहित रौतेला, साहिल कपूर उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button