Blog

स्कूली बच्चों ने वन्यजीव संरक्षण का संदेश फैलाया, रैली और प्रतियोगिताओं से बढ़ाई जागरूकता।

वन्य जीव प्राणी सप्ताह में प्रतियोगिताएं, शपथ और पुरस्कार, छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला रेंज के अंतर्गत वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोथरोवाला के श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज में बच्चों के लिए अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को वन्यजीवों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के छात्र छात्राओं ने नगर चौक से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर लोगों को वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया। छात्र छात्राओं ने पोस्टर और संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और कहा कि वन्य जीवों और पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। रैली के दौरान बच्चों ने लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास के पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखें।
वहीं दूसरी और कुआंवाला के श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर की छात्र छात्राओं ने लक्ष्मण सिद्ध परिसर की ओर जाने वाले आरक्षित वन क्षेत्र मार्ग के दोनों ओर फैले कचरे का निस्तारण कर स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सिर्फ नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।वन क्षेत्राधिकार अधिकारी मेधावी कीर्ति ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कहा कि युवा पीढ़ी प्रकृति की सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझे और समाज में इसका संदेश फैलाए। इन गतिविधियों से बच्चों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

विद्यालय प्रशासन ने भी कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजन और भी नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि नए बच्चों को भी प्रकृति और वन्यजीवों के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस मौके पर गुरमीत सिंह देओल, पंकज रावत, मुकेश , जयवेंद्र ,जीनत, इलतमश, विजय थपलियाल, सीमा मिश्रा, रश्मि सैनी, अंकित नेगी, रजत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button