Blog

भक्ति और समरसता के संदेश के साथ मनाई गई रविदास जयंती, गुरुद्वारा शेरगढ़ जाखन से निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भगत रविदास गुरुद्वारा शेरगढ़ जाखन में संत शिरोमणि भक्त रविदास के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को आकर्षक पालकी में विराजमान कर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संगत और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत रविदास के संदेशों को आत्मसात किया। नगर कीर्तन के दौरान पूरे क्षेत्र में अनुशासन और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

Oplus_16908288
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हरबर्टपुर से आई बाबा अजीत सिंह अकैडमी की गतका पार्टी रही, जिन्होंने शस्त्र विद्या के रोमांचक करतब दिखाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समानता और मानवता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि उनके विचार आज के समय में समाज को जोड़ने और समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं समाज में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देती हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और आपसी समन्वय को बल मिलता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर और ग्राम प्रधान निशा देवी ने कहा कि संत रविदास का संदेश सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।

नगर कीर्तन में सुखविंदर कौर,सुरेंद्र सिंह खालसा, बलवीर सिंह गुनियाल, वीरेंद्र सिंह सेमवाल, विनोद लक्खा, आनंद कुमार, राजकुमार राज,साहब सिंह, ताजेंद्र सिंह,प्रताप सिंह बस्सी, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, रामकिशन ज्ञानी, गोविंद सिंह ज्ञानी,रणजीत सिंह बॉबी, करन बोहरा, सरदार रणवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह लाडी, जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह,प्रदीप सिंह, अवतार सिंह, सरदार रविंदर सिंह, गांधी राम, सुरेश कुमार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button