Blog

मुख्यमंत्री व भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का संरक्षण प्राप्त युवा पर कड़ी कार्यवाही की जाए। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल

मुख्यमंत्री के नाम पर जनता को ठगने के आरोप में भानियावाला निवासी भाजपा युवा नेता पर संगीन आरोप लगे हैं ।

खबर को सुनें

डोईवाला 21 अगस्त:
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की जॉलीग्रांट निवासी युवा जितेंद्र नेगी द्वारा आत्महत्या का दुःखद मामला सामने आया है । भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उक्त व्यक्ति को पदमुक्त किये जाने का नाटक किया जा रहा है । प्रदेश में अंकिता भंडारी के मामले में भी भाजपा के पदाधिकारी शामिल रहे,मगर अभी तक उत्तराखंड की बेटी को न्याय नही मिल पाया है । भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश में कई जगह महिलाओं व युवाओं के शोषण का मामला आया है ।
आरोपी व्यक्ति भाजपा नेता हिमांशु चमोली द्वारा क्षेत्रीय युवा के साथ आर्थिक शोषण किया गया जिससे हताश होकर इस युवा को आत्महत्या का कठोर कदम उठाना पड़ा ।
जानकारी मिली है कि भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है । उनियाल ने कहा की सिर्फ गिरफ्तारी से कुछ नही होने वाला है । इस युवा को प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का संरक्षण प्राप्त है । कांग्रेस की मांग है की मामले की उचित जांच की जाए व आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की जाये ताकि आगे कोई भी व्यक्ति जनता का शोषण न करे,अन्यथा संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button