डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के माजरी ग्रांट स्थित पशेरगढ़ से आते समय लाल तप्पड़ के समीप ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की नजर सड़क किनारे परेशान अवस्था में खड़ी एक युवती पर पड़ी। युवती को असहज एवं परेशान देखकर डॉ. अग्रवाल ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और उसका हालचाल जाना।
पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम इलाहबाद निवासी खुशबु ( मुश्लिम समाज से) बताया और कहा कि वह पारिवारिक विवाद के कारण परेशान है। स्थिति को देखते हुए डॉ. अग्रवाल ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए तत्काल डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्होंने लाल तप्पड़ पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया। पुलिस कर्मियों के पहुंचने तक डॉ. अग्रवाल ने युवती से बातचीत कर उसे समझाया तथा शांत रहने की सलाह दी। उन्होंने पुलिस से मामले की जानकारी लेकर उचित तरीके से विवाद का समाधान कराने को कहा।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को संकट या परेशानी की स्थिति में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से भी युवती की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
पुलिस कर्मियों ने युवती को भरोसा दिलाया कि मामले को नियमानुसार सुना जाएगा और पारिवारिक विवाद का उचित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।



