शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर किए पुष्प समर्पित।
डोईवाला 1 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमर शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर उनकी जयंती के अवसर पर माल्यार्पण और पुष्प समर्पित किए गए । अमर शहीद का जन्म आज ही के दिन वर्ष 1913 में हुआ था । अल्पायु में राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले दुर्गा मल्ल को डोईवाला में स्थानीय जनसमुदाय के द्वारा आज भी स्मरण किया जाता हे। महाविद्यालय में प्रो ऐन डी शुक्ल और डॉ राखी पंचोला, डॉ अनिल कुमार , डॉ संजीव नेगी, श्री विनोद कुमार और समस्त कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किये । महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डी पी भट्ट ने वर्चुअल रूप से समस्त महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित की और कहा कि अमर शहीद दुर्गा मल्ल का जीवन समस्त छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा दायक हे । अतः हम समजोपयोगी हों ऐसा प्रयास हो ।
Verma doi



