29 सितंबर को सजेगा श्री खाटू श्याम का दरबार। 14वां श्री खाटू श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाएगा श्री श्याम मस्त मंडल)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री श्याम मस्त मंडल डोईवाला की ओर से 29 सितंबर को 14वां श्री खाटू श्याम महोत्सव ऋषिकेश रोड आर्शीवाद वाटिका में आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव को लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
समिति से जुड़े राहुल अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में श्री खाटू श्याम की भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल होंगे। वहीं, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। समिति की ओर से महोत्सव को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है I



