Blog
(पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, नगर पालिका परिषद परिसर में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ को मजबूत आधार देने के साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका एकात्म मानववाद का विचार आज भी समाज और देश के विकास की दिशा दिखाता है।
नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी और समर्पण की मिसाल था। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर जोर दिया। उनके विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस दौरान अरुण शर्मा,अजय उनियाल, पूनम तोमर, मायाधिकारी, अमित कुमार, विक्रम नेगी,मनोज नौटियाल आदि मौजूद है।



