Blog

रास्ते को लेकर चार लोगों ने लाठी डंडों से दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला।

खबर को सुनें

डोईवाला 14 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के नियामवाला तेलीवाला में भूमि पर जाने वाले रास्ते को लेकर चार लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दो भाइयों को घायल कर दिया। खून लथपथ दोनों भाइयों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की और से कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविवार को डोईवाला के नियामवाला तेलीवाला में भूमि पर जाने वाले विवादित रास्ते के समाधान के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के साथ शराफत अली और लियाकत अली मौके पर पहुंचे तभी सलीम उर्फ शक्ति, शहीद हसन, मुस्तकिम व खुर्शीद लाठी डंडे लेकर अपने घर से बाहर आए और जनप्रतिनिधियों के साथ खड़े दोनो भाइयों पर हमला बोल दिया। दोनों भाइयों को लहूलुहान कर घायल कर दिया। जनप्रतिनिधियों के बीच बचाव करने पर दोनों भाइयों की जान बच पाई। घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पीड़ित शराफत अली ने बताया कि भूमि पर जाने वाले रास्ते को लेकर विपक्षी सलीम उर्फ शाक्ति शहीद, मुस्तकीम, खुर्शीद आय दिन उक्त रास्ते को लेकर मेरे और मेरे परिवार के साथ टोका टोकी गाली गलोच करते थे उक्त रास्ते को लेकर 13 जुलाई को समय सुबह 11 बजे न्यायामवाला गांव में एक पंचायत रखी थी जिसमें आस पड़ोस के सभासद व पूर्व प्रधान एंव गांव के मुआज्जित लोगो को बुलाया गया था जैसे ही हम दोनों भाई एंव सभी सभासद व पूर्व प्रधान उक्त विवादिक रास्ते में पहुँचे को तभी गेट के अंदर से सलीम उर्फ शक्ति, शहीद हसन, मुस्तकिम व खुर्शीद ने प्रार्थी व प्रार्थी के भाईयों को बेस बोल के डण्डे एंव बैट से पिटना शुरूकर दिया और गंदी-गंदी गालिया जान से मारने की धमकी व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जिसमें प्रार्थी शराफत अली एंव प्रार्थी के आई लियाकत अली के सर एंव शरीर पर अत्यधीक गम्भीर चोटे आई है जिससे प्रार्थी के सर में टांके बी लगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button