फलदार छायादार औषधीय पौधों का किया रोपण।
डोईवाला 14 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
झाझरा स्थित इंडियन रिज़र्व पुलिस बटालियन (आईआरबी द्वितीय) परिषर में नेक्स्ट एवोल्यूशन ऑफ़ वर्ल्ड वेलफेयर सोसाइटी (न्यू ) ने फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। इस दौरान जन लोक सेवा समिति, टीम वारियर्स उत्तराखंड, देहरादून वाले के सदस्य व आईआरबी द्वितीय के अधिकारी व कर्मचारीयो ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर न्यू संस्था के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रस्टी ने बताया उनकी संस्था विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के ऊपर कार्य कर रही है और जनपद में विभिन्न आवासीय कॉलोनी में पौधारोपण कर रहे है जिसे दून को हारा-भार करने सपने को सकार कर सके जेएलएसएस के अभिषेक तिवारी ने बताया उनकी टीम के सदस्यो द्वारा पौधारोपण किए जाने के साथ साथ पेड़ बाटे जा रहे हैं।
टीम वारियर्स के अध्यक्ष शिवम बहुगुणा ने कहा प्रत्येक दून वासी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए जाने होंगे जिससे कि चारों ओर हरियाली लाई जा सके। इस दौरान जन लोक सेवा , नेक्स्ट एवोल्यूशन ऑफ वर्ल्ड , टीम वारियर्स उत्तराखंड व देहरादून वाले द्वारा आज आई आर बी द्वितीय में वृक्षारोपण किया ।
इस अवसर पर शिवम बहुगुणा संस्थापक व अध्यक्ष टीम वारियर्स उत्तराखंड व सह संस्थापक जन लोक सेवा
हरप्रीत सिंह ( रस्टी ) – संस्थापक व अध्यक्ष नेक्स्ट एवोल्यूशन ऑफ वर्ल्ड डॉक्टर विजय पटेल, उपाध्यक्ष जन लोक सेवा अभिषेक तिवारी, प्रचार मंत्री जन लोक सेवा सोहित रौथाण उप सचिव जन लोक सेवा प्रशांत पाल उपाध्यक्ष नेक्स्ट एवोल्यूशन ऑफ वर्ल्ड पिंकी चौहान कोषाध्यक्ष नेक्स्ट एवोल्यूशन ऑफ वर्ल्ड राहुल कुमार सचिव नेक्स्ट एवोल्यूशन ऑफ वर्ल्ड राहुल बहुगुणा गढ़वाल मंडल सहयोजक टीम वारियर्स उत्तराखंड रोहित रावत – संस्थापक देहरादून वाले
सूरज रावत ( त्राटक ) पहाड़ी रैपर सक्षम गैरोला नेशनल प्लेयर स्नूकर डॉक्टर अंशुल उपाध्याय निकेश बिष्ट प्रियांशु नेगी दीक्षा भंडारी प्रमिला रतूड़ी रवीना लामा
पायल अभय असवाल आकाश मनवाल कांता कुमार दीपांशु टम्टा दीपक थपलियाल अमित चौहान ( इतिहास ) अजय रमोला अर्चित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



