पौधारोपण कर परिवेश को हरा भरा रखने का लिया संकल्प।
डोईवाला 19 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज और वन विभाग ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर परिवेश को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में आंवला, शहतूत, जामुन सहजन नीम, कटहल आदि औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि हरेला पर्व के तहत हो रहे पौधारोपण कार्यक्रमों से पर्यावरण को हरा भरा रखने की जो मुहिम चल रही है उसकी सार्थकता तभी है जब हम लगाए गए पौधों को बचा सके ।
वन दरोगा पूरन सिंह रावत ने कहा कि वन विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर वृहद स्तर पर पौधा रोपण का कार्यक्रम चला रहा है। सभी के प्रयासों से हम अपने प्रदेश को हरा-भरा रखने की मुहिम में सफल होंगे। इस अवसर पर विद्यालय की पुरातन छात्रा वन बीट अधिकारी सीमा मिश्रा को कॉलेज ने स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह गन्ना विकास समिति के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह वन बीट अधिकारी शैलेंद्र सिंह, सीमा मिश्रा, वन आरक्षी नूतन, रश्मि सैनी के अलावा पर्यावरण सचेतक पम्मी राज, महेंद्र कुमार अग्रवाल, पंकज बहुगुणा, उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश काला, अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल के अलावा तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे।



