नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में आवारा पशुओं का आतंक।
सभासद गौरव मल्होत्रा ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर पालिका प्रशासन को सोपा ज्ञापन।
डोईवाला 6 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के रेलवे रोड एव मिल रोड पर घूम घूमकर आतंक मचा रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर पालिका के सभासद गौरव मल्होत्रा ने पालिका प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया।
उन्होंने कहा कि विगत तीन महीनो से पालिका क्षेत्र के मुख्य बाजार की मिल रोड एव रेलवे रोड पर लगभग 5 से 8 आवारा पशुओं का आतंक छाया हुआ है यह आवारा पशु राहगीरों पर लगातार हमले कर रहे हैं, जिसके कारण कई लोग चोटिल हो चुके है। दुकानदारों और राहगीरों में इन आवारा पशुओं का भय बना हुआ है कब यह हमला कर दें कुछ पता नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि राखी का त्यौहार नजदीक है ऐसे में बाजार में भीड़ लगातार बढ़ रही है। अगर भीड़ में हमारा पशुओं ने हमला बोल दिया तो बड़ी घटना घट सकती है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन को इन आवारा पशुओं को पड़कर इन्हें उचित जगह पर छोड़ना चाहिए। ताकि लोगों को इन आवारा पशुओं से राहत मिल सके।



