Blog

चार ग्राम प्रधानों समेत 35 ग्राम सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

हर घर तक सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने का संकल्प लेकर करेंगे काम। परविंदर सिंह

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मारखम ग्रांट पंचायत घर प्रेमनगर बाजार में आयोजित कार्यक्रम में चार ग्राम प्रधानों सहित 35 ग्राम सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सहायक खंड विकास अधिकारी जीत सिंह कुंवर ने सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी गुलनार बानो भी मौजूद रहीं। शपथ ग्रहण करने वालों में मारखम ग्रांट के प्रधान परविंदर सिंह बाउ, सिमलास ग्रांट की प्रधान सुषमा बोरा, नांगल बुलंदावाला की प्रधान अंजू देवी और दूधली ग्राम प्रधान अनूप सिंह शामिल रहे।
मारखमग्रांट ग्राम प्रधान परविंदर सिंह बाउ ने कहा कि वे हर घर तक सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने का संकल्प लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने देंगे।
सिमलासग्रांट ग्राम प्रधान सुषमा बोरा ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वच्छता को बढ़ावा देकर गांव को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में काम होगा।
नांगलबुलंदावाला ग्राम प्रधान अंजू देवी ने कहा कि साफ-सफाई और जलभराव की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की गलियों और मोहल्लों को स्वच्छ व सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया गया है।
ग्राम प्रधान दूधली अनूप सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिले।
एडीओ जीत सिंह कुंवर ने सभी नवनियुक्त ग्राम प्रधान और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान और सदस्य लोकतंत्र की जड़ हैं। ईमानदारी और पारदर्शिता से काम कर ग्रामीण विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाना होगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी गुलनार बानो ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास तभी संभव है जब सभी सदस्य टीम भावना से कार्य करें।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण मित्र दरपान बोरा ने कहा कि ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए प्रधान और सदस्य गांव में समग्र विकास और स्वच्छ वातावरण स्थापित करेंगे।
शपथ ग्रहण के मौके पर पूर्व प्रधान उमेद बोरा, विक्रम सिंह, तरसेम सिंह, बशारत अली, शिवप्रसाद सती, देवेश्वरी रोथान, पदम सिंह, गुरदीप सिंह आदि के अलावा और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button