ले चलो खाटू नगरी बाबा की गूंज में जमकर झूमे श्रद्धालु।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आशीर्वाद वाटिका ऋषिकेश रोड पर देर रात मंगलवार को आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्री श्याम मस्त मंडल द्वारा आयोजित 13 वां श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव में हजारों श्रद्धालु उमड़े। पूरा पंडाल जय श्री श्याम के उद्घोष और भजनों की गूंज से सराबोर रहा।
भक्त भजनों की मधुर धुन पर झूम उठे। आंखों में आस्था की चमक और दिलों में बाबा श्याम के प्रति अटूट विश्वास हर ओर झलक रहा था। कार्यक्रम की का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया और हरिद्वार से आये भजन गायक विनय गोयल ने गणपति महाराज के भजन से किया।

उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं।
विशिष्ट अतिथि देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा बाबा श्याम का दरबार हर इंसान को समान भाव से अपनाता है। यह आयोजन नगर की धार्मिक पहचान को और ऊंचाई देता है।
देहरादून टपकेश्वर मंदिर के भरत गिरी महाराज ने श्री खाटू श्याम बाबा की महिमा के बारे में प्रकाश डाला।
गायकों की क्रमबद्ध श्रृंखला में भजन प्रस्तुति सबका मनमोहन लिया
मेरठ के भजन गायक श्याम रसिया नवीन ने मेरे श्याम आएंगे सजनी और जब श्याम से नजरें मिलेंगी
जयपुर के भजन गायक मुकेश बागड़ा ने ले चलो खाटू नगरी बाबा”और श्याम बिना मन न लगे मोरा
दिल्ली से किशोरी कनिष्क आई भजन गायिका ने श्याम तेरी बंसी बुलाए,तेरी यादों में डूबा रहे मेरा मन I इस मौके पर ईश्वर चंद अग्रवाल, मनुज गुप्ता, राहुल अग्रवाल, ललित सिंगल, सोनू गोयल, रामनिवास अग्रवाल प्रमोद महावर, विनय जिंदल, सुबोध जिंदल, राकेश गुप्ता उर्फ चुन्नू, भारत गुप्ता, आदित्य जोहर, राकेश गुप्ता, पंकज शर्मा, सोनू गोयल, अभिषेक अग्रवाल, इंद्रेश अरोड़ा, गगन नारंग, मनीष नारंग, विशाल गुप्ता, विक्की गोयल, उत्तम पंवार, सुशील सैनी, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता, गौरव मल्होत्रा, मीना मनवाल, कविता गुप्ता, अनीता गुप्ता आदि के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे I



