पीआईसी में मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मेरा युवा भारत देहरादून युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गन्ना कृषक पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में इस वर्ष की मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया। मेरा युवा भारत देहरादून द्वारा हाई स्कूल की आशिया सलीम, सना अंजुम, नाहिद गुलशन व इंटरमीडिएट की कु माही, कु चांदनी, कु सिदरा अंजुम को सम्मानित किया है। कार्यक्रम में गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन मनोज नौटियाल ने छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय की छात्राओं ने इस वर्ष उत्तराखंड की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव है। माय भारत देहरादून के राष्ट्रीय स्वयंसेवक आसिफ हसन ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समय समय पर युवाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन करता है जिससे कि युवा नशे की ओर जा जाकर खेलो की ओर जाए और अपनी पढ़ाई कर के अपने क्षेत्र ओर परिवार का नाम रोशन करे। माय भारत युवाओं को आपदा से बचने ओर शारीरिक प्रशिक्षण भी समय समय पर देता है। कार्यक्रम में गन्ना समिति पूर्व चेयरमैन मनोज नौटियाल, सिंघ सभा अध्यक्ष गुरदीप सिंह, तेजपाल सिंह, गौरव मल्होत्रा, बलबीर सिंह, याकूब अली, सुनील शर्मा, पर्यावरण प्रेमी दरपान बोरा आदि मौजूद रहे।



