Blog

डोईवाला पुलिस ने 19 दिन बाद लाखों की चोरी की घटना का किया खुलासा।

पुलिस ने चोरी की घटना में एक युवक को एक लाख के जेवरात के साथ किया गिरफ्तार।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा): डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों घटित लाखों की पांच चोरियों में से डोईवाला पुलिस ने एक चोरी की घटना का 19 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई लगभग एक लाख की ज्वेलरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को नीलम बजाज पत्नी स्व0 मन्दीप बजाज निवासी पीएनबी वाली गली, कस्बा डोईवाला, देहरादून द्वारा डोईवाला कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपने निजी कार्य से परिवार सहित घर से बाहर गए थे, जब घर वापस आय़ी तो देखा कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर का ताला तोडकर उनके घर से अभूषण चोरी कर लिये है। प्रा0 पत्र के आधार पर थाना डोईवाला मु0अ0सं0– 233/2025 धारा- 305ए/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 15 सितंबर को भानियवाला फ्लाईओवर पर वाहन चैकिंग के दौरान घटना के शामिल अभियुक्त महेन्द्र उर्फ मामचन्द पुत्र रामप्रसाद निवासी मोतीपुरा थाना बारामिल शरण, जिला अजमेर, राजस्थान, उम्र-28 वर्ष को घटना में चोरी किये गये अभूषण के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस टीम में उ0नि0 सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी जॉली ग्रांट, उ0नि0 जयवीर सिंह, हे0का0 राजीव कुमार, कानि0 कुलदीप, कानि0 मनोज कुमार (SOG), कानि0 सोनी कुमार (SOG) शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button