समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचना ही हमारा लक्ष्य। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत
भानियावाला में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हुआ संगोष्ठी का आयोजन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं दर्शन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने की।
मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन यही संदेश देता है कि समाज का कोई भी वर्ग विकास की मुख्यधारा से पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा, सेवा और समर्पण की भावना को जीवित रखने का माध्यम है और संगठन की असली ताकत समाज के प्रति यही निस्वार्थ सेवा है।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सेवा पखवाड़े जैसे आयोजन समाज की जड़ों तक सेवा और सद्भाव का संदेश पहुँचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजहित के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण के साथ आगे आना चाहिए I
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि सेवा,समर्पण, समाज और राष्ट्र हित को सर्वप्रथम मानकर कार्य करना ही हम सभी का कर्तव्य है।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने और संगठन व समाजहित के संकल्प को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सेवा पखवाड़ा संयोजक प्रतीक कालिया, सहसंयोजक हिमांशु भट्ट, वंदना स्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत प्रतीक कालिया, पूर्व जिला महामंत्री दीपक धमेजा,जिला मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री,उषा कोठारी,मनोज ध्यानी, सभासद ईश्वर रोथान,संतोषी बहुगुणा, पुष्पा कुमाई, सतीश सिंह, मंजू नेगी, रश्मि देवी, पूनम डोभाल, हेमंत नेगी, वीरेंद्र मोगा, तनु तेवतिया, स्वाति डोभाल, शुक्ला देवी, अनीता नेगी, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, अनीता नेगी, योगी पवार देवदास शर्मा, राजेश कोठियाल, गुड्डू मिश्रा, संपूर्ण रावत, प्रकाश कोठारी,प्रशांत गैरोला, विक्रम सिंह नेगी मनमोहन नौटियाल, ललित जायसवाल, अवतार सिंह सैनी, पंकज रावत, लच्छीराम लोधी, हिमांशु राणा, अमित कुमार, राजेश भट्ट, अरुण सोलंकी सुरेंद्र लोधी, चंद्रभान पाल, सुरेश सैनी, विपिन कुकरेती, अमन उपाध्याय, कुंवर सिंह सजवान, ललित पंत, राजपाल नेगी, जगदीश प्रसाद गैरोला, हृदय राम डोभाल,अंकित काला, रीता क्षेत्रीय अनीता गुरुंग, कृष्णा ताड़ियाल, प्रदीप जेटली, सुशील जायसवाल, मनोज कम्बोज, चन्दन जायसवाल विनीत मनवाल आदि मौजूद थे।



