Blog

नलो वाली देवी और श्री सिद्ध पीठ शक्ति भवन मंदिर में गूंजे जयकारे मां कालरात्रि की आराधना में झूमीं श्रद्धालु महिलाएं।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में किया गया। नलो वाली देवी मंदिर, श्री मनोकामना सिद्ध पीठ और श्री सिद्धपीठ शक्ति मंदिर में सुबह से ही महिलाओं ने भक्ति भाव से भजन गाए और कीर्तन किया।

मंदिर प्रांगण में जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाएं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर भक्ति में डूबी रहीं। भजन-कीर्तन के दौरान भक्त मां से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संकट निवारण की कामना की Iपूर्व सभासद विमला वर्मा ने महिलाओं द्वारा नवरात्रों में भजन-कीर्तन का आयोजन वास्तव में सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करते हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और सामूहिक भावना को भी बढ़ावा देते है। इस मौके पर आरती वर्मा, राजेंद्र वर्मा विमला वर्मा नैना वर्मा उर्मिला देवी, माया देवी, शकुंतला देवी, शांति देवी,मदन लाल वर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button