Blog

जीवन में समरसता बेहद आवश्यक। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहायता समूह व लच्छीवाला वन विभाग के तत्वावधान में हुआ पौधारोपण ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहायता समूह और लच्छीवाला वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जीवन में समरसता बेहद आवश्यक है। प्रकृति और पर्यावरण के साथ तालमेल बैठाकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है।
कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा।यहां की प्राकृतिक धरोहर, शिक्षा और मानव संसाधन मिलकर राज्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कई फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया और लोगों से उन्हें बच्चों की तरह संरक्षित करने की अपील की।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, उनकी सुरक्षा करना भी सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा पखवाड़े का यही उद्देश्य है कि हर नागरिक सेवा और संरक्षण की भावना से समाज को नई दिशा दे।
पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए संकल्प है. हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का जिम्मा लें।
समूह अध्यक्ष आशा कोठारी ने कहा कि संस्था हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रणी रही है। वृक्षारोपण जीवनदायिनी गतिविधि है और महिलाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में वन विभाग एसडीओ ऋषिकेश अनिल रावत, वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति,पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, संस्था सचिव हरीश कोठारी,प्रकाश कोठारी,विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, सभासद अमित कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आयुषमल्ल, नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष अमित कुमार, अमन कुमार दुर्गा तान्या बस्सी, मोहित डंगवाल, आर्यन वर्मा विशाल आयुष अंजली चौधरी सोनिया राणा, दिशांत दिवाकर ध्रुव, आदर्श, चंडी प्रसाद थपलियाल के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button