श्री विश्वकर्मा सर्व समाज कल्याण समिति ने कोतवाल को किया सम्मानित।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री विश्वकर्मा सर्व समाज कल्याण समिति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल के नेतृत्व में पदाधिकारी ने डोईवाला कोतवाली में आए नए कोतवाल प्रदीप कुमार राणा को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल ने कहा कि प्रदीप राणा एक कुशल व्यवहार के व्यक्ति हैं जो हमेशा से क्षेत्र की जनता को साथ लेकर चलते हैं इनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगेगा वैसे तो डोईवाला पुलिस हमेशा से सतर्क रहती है कई तरह की जो समस्या क्षेत्र में उत्पन्न है उस पर काबू पा रखा है मगर प्रदीप राणा के नेतृत्व में जो भी अपराधी किस्म के लोग हैं उनकी नाक में नकेल डलेगी जिस क्षेत्र में अपराधी और अपराध का सफाया हो जाएगा। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा सर्वसमाज समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल, किशन शर्मा, जगपाल पांचाल, सोनू विश्वकर्मा, अरविंद पांचाल, दर्पान बोहरा उपस्थित थे।



