Blog

हमें बदलते दौर में टेक्नोलॉजी का सावधानी से उपयोग करना चाहिए। नैथानी

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के राजनीति विज्ञान विभाग में एम ए के छात्र छात्राओं द्वारा परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । एम.ए तृतीय सेमेस्टर के द्वारा एम.ए प्रथम सेमेस्टर का अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ स्वागत किया गया । सभी छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचारों को साझा किया । प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन नैथानी ने अपने उदबोधन को करते हुए कहा कि हमें बदलते दौर में टेक्नोलॉजी का सावधानी से उपयोग करना चाहिए। अध्ययन की प्रवृति बढ़नी चाहिय । डॉ राखी पंचोला ने छात्र छात्राओं को कॉलेज में निरन्तर उपस्थित रहने के लिए एवं सभी गतिविधियों में प्रतिभाग करने को कहा। डॉ अंजली वर्मा ने कहा कि दोनों सेमेस्टर के छात्र छात्राएं एक दूसरे का सहयोग करें। कार्यक्रम में डॉ प्रभा बिष्ट, डॉ पुष्पा, एवं डॉ शशिबाला तथा डॉ अमित नेगी भी उपस्थित रहे। ईशा चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। सुशील एवं दिव्यांश ने अपने अनुभव साझा किए। इंदर कुमार ने स्वागत में सुंदर गीत प्रस्तुत किए। विभाग से सभी छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता प्रदान करी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button