Blog
हाथियों की सुबह 4:30 बजे नांगल ज्वालापुर में एंट्री से ग्रामीणों में दहशत का माहौल।
मॉर्निंग वॉक पर निकले हाथी, सत्तीवाला कॉरिडोर में विद्युत फेंसिंग से बदला रुख।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नांगल ज्वालापुर क्षेत्र में आज सुबह लगभग 4:30 बजे हाथियों का एक दल जंगल से निकलकर सड़क की ओर आ पहुंचा। सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी मौके पर पहुँचे और स्थिति का निरीक्षण किया।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी और पूर्व ग्राम प्रधान उम्मेद बोरा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सुबह बहुत जल्दी मॉर्निंग वॉक पर निकलने से परहेज करें और वन विभाग के दिशा–निर्देशों का पालन करें।
लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकार मेधावी कीर्ति ने कहा कि इन दिनों हाथियों की आवाजाही बढ़ी है और वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सलाह दी कि हाथियों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें।



