तीन अधिकारियों और छह कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा व विशिष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति डिस्क से किया गया सम्मान।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल वाहिनी (एसडीआरएफ) मुख्यालय जॉलीग्रांट में धूमधाम से मना 77वाँ गणतंत्र दिवस।।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का संदेश देते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में सोमवार को 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे सैन्य अनुशासन, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत सेनानायक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपदा के हर संकट में एसडीआरएफ ने साहस, अनुशासन और सेवा भावना के साथ प्रदेश की जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर उन्होंने सेवा एवं विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात वाहिनी परिसर में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों तथा पारिवारिक आवास परिसर से आए बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे पूरे परिसर में उल्लास का वातावरण बना रहा।
इसी क्रम में राज्य आपदा प्रतिवादन बल के जवानों द्वारा वाहिनी परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। जवानों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ, स्वस्थ एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, शान्तनु पराशर, सहायक सेनानायक सुशील रावत, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क से सम्मान
गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा सेवा एवं विशिष्ट कार्यों के आधार पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल उत्तराखण्ड के तीन अधिकारियों एवं छह कर्मचारियों को प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति डिस्क “स्वर्ण” (सेवा एवं विशिष्ट कार्य हेतु)
निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद
उप निरीक्षक जगमोहन सिंह
अपर उप निरीक्षक विरेंद्र प्रसाद काला
प्रशस्ति डिस्क “रजत” (सेवा एवं विशिष्ट कार्य हेतु)
निरीक्षक कर्ण सिंह
अपर उप निरीक्षक पंकज घिल्डियाल
मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ
आरक्षी विक्रम कन्याल
आरक्षी अनूप कुमार
आरक्षी हर्ष लाल



