Blog

बुल्लावाला की सुस्वा नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान जनप्रतिनिधि, नगर पालिका, व ग्रामीणों की सहभागिता।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन अभियान के अंतर्गत बुल्लावाला क्षेत्र की सुस्वा नदी के तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पालिका, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान कर नदी किनारे फैले कूड़े-कचरे को साफ किया और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। नदियों और जलस्रोतों की स्वच्छता इस अभियान का अहम हिस्सा है, जिसे लेकर नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है।

मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाए बिना लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सुस्वा नदी एवं उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता इस्लाम अहमद ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने सुस्वा नदी को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

स्वच्छता अभियान में रणजीत सिंह बॉबी, शिवप्रसाद सती, निखिल नेगी, इस्लाम अहमद, किशन सिंह नेगी नगर पालिका सुपरवाइजर नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार जगदीश, मोहन बिरजू अंकुल आदि के अलावा ग्रामीण और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button