Blog

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन।

डोईवाला पीजी कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर बढ़ाने और सूचना बोर्ड लगाने की उठी मांग।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग–72 पर यातायात सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने मांग की कि डोईवाला पीजी कॉलेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग–72 पर स्पीड ब्रेकरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा मार्ग के दोनों ओर महाविद्यालय के नाम के सूचना बोर्ड लगाए जाएं, जिससे तेज गति से गुजरने वाले वाहनों पर नियंत्रण किया जा सके।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि महाविद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग से भीतर की ओर स्थित है। राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के चलते पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में महाविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्रा की मौत भी हो चुकी है, जिससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में रोष है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्रतिनिधि मोहित डंगवाल ने कहा कि कॉलेज क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते हैं। स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड न होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की।
भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनव गोपाल राणा के मार्गदर्शन में PWD के अधिशासी अभियंता से वार्ता की। इस दौरान अधिकारी ने जल्द कार्रवाई कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
मौके पर विभाग सह संयोजक अंशुल कुशाली, छात्रनेता अभिनव गोपाल राणा, गौरव बिजल्वाण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button