Blog

चीनी मिल मजदूर संघ के चुनाव संपन्न, गोपाल शर्मा अध्यक्ष और ओमप्रकाश वर्मा बने महामंत्री।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
चीनी मिल मजदूर संघ कार्यालय में कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संघ के वार्षिक चुनाव संपन्न कराए गए। बैठक में गोपाल शर्मा को अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश वर्मा को महामंत्री चुना गया।

नव नियुक्त अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि चीनी मिल मजदूर संघ हमेशा से मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करता आ रहा है। संघ के माध्यम से कई बार कर्मचारियों के सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों द्वारा जताए गए विश्वास और सहमति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी मजदूरों और कर्मचारियों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
उन्होंने बताया कि डोईवाला चीनी मिल पिछले लगभग तीन वर्षों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और उत्तम गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन कर रही है। अधिशासी निदेशक डीपी सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल को नई ऊर्जा मिली है। गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार से मांग की जाएगी कि कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए, फिटमेंट प्रक्रिया लागू की जाए, मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए तथा चीनी मिल में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।

नव नियुक्त महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के गन्ना मंत्री से मुलाकात कर चीनी मिल कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के स्थायीकरण, पदोन्नति और फिटमेंट सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही जल्द ही चीनी मिल मजदूर संघ की कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया जाएगा।
बैठक में गोपाल शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अफजल खान, मयंक मौर्य, सोनू विश्वकर्मा, दीपक, नरेश, अजय यादव, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button