Blog

श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन कर फूंका कंपनी प्रबंधन का पुतला।

श्रमिकों का कंपनी प्रबंधन के खिलाफ तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का तीसरे दिन भी जारी रहा। श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन कर कंपनी प्रबंधन का पुतला दहन किया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन भी किसी जिम्मेदार विभागीय अधिकारी या कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों की मांगों का संज्ञान नहीं लिया और किसी प्रकार की कोई वार्ता के लिए भी नहीं पहुंचे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने कहा की कंपनी प्रबंधन लालतप्पड़ क्षेत्र में श्रमिकों के शोषण की जो परंपरा चलाना चाह रहा है उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,श्रमिकों की हक की लड़ाई में उनका पूर्ण सहयोग किया जाएगा, श्रमिक नेता एवं सभासद संदीप सिंह नेगी ने कहा कि श्रमिकों की वैधानिक मांगों के लिए हर स्तर तक संघर्ष किया जाएगा एवं उनके अधिकारों को दिलाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका वार्ड 3 सभासद प्रतिनिधि हिमांशु राणा,भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री सुमित सजवान द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर श्रमिकों को समर्थन दिया गया।
इस अवसर पर श्रमिक नेता पवन सिंह नेगी विमल सिंह ऋषि रावत मोहित नेगी श्याम बहादुर थापा पवन कुमार भूपेंद्र सिंह कृष्ण सिंह ममता देवी कमला देवी संगीता देवी कलावती मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button