तपती धूप में सैलानियों की पहली पसंद बना लच्छीवाला नेचर पार्क, रविवार को पहुंचे लगभग 5 हजार से अधिक पर्यटक (प्राकृतिक जलधाराएं, हरियाली और बेहतर व्यवस्थाएं बनीं आकर्षण का कारण, वन विभाग की मुस्तैदी से बढ़ा पर्यटकों का भरोसा)p
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भीषण गर्मी के बीच लच्छीवाला नेचर पार्क सैलानियों के लिए राहत का सबसे बड़ा ठिकाना बनकर उभरा है। बीते कुछ दिनों से पार्क में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को ही यहां 5 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिससे पूरे दिन पार्क परिसर गुलजार रहा। ठंडे प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान, घने वन क्षेत्र में सैर और परिवार के साथ समय बिताने के लिए लोग दूर-दराज से यहां पहुंचे।
पार्क परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के साथ-साथ वन विभाग की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही। वन विभाग के कर्मियों ने पार्क के भीतर और बाहर निगरानी बनाए रखी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचा जा सके। भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षित जल क्षेत्रों में ही स्नान कराने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार निगरानी की गईI
पार्क प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा कर्मियों की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। बच्चों और युवाओं के लिए बनाए गए सुरक्षित जल क्षेत्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।
रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने कहा कि लच्छीवाला नेचर पार्क प्राकृतिक सौंदर्य और सुरक्षित पर्यटन का उत्कृष्ट उदाहरण है। गर्मियों में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन व वन विभाग का प्रयास है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, साथ ही प्रकृति के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए।
आने वाले दिनों में गर्मी को देखते हुए पार्क में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। धूप में सैलानियों की पहली पसंद बना लच्छीवाला नेचर पार्क, रविवार को पहुंचे लगभग 5 हजार से अधिक पर्यटक,
(प्राकृतिक जलधाराएं, हरियाली और बेहतर व्यवस्थाएं बनीं आकर्षण का कारण, वन विभाग की मुस्तैदी से बढ़ा पर्यटकों का भरोसा)
डोईवाला – भीषण गर्मी के बीच लच्छीवाला नेचर पार्क सैलानियों के लिए राहत का सबसे बड़ा ठिकाना बनकर उभरा है। बीते कुछ दिनों से पार्क में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को ही यहां 5 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिससे पूरे दिन पार्क परिसर गुलजार रहा। ठंडे प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान, घने वन क्षेत्र में सैर और परिवार के साथ समय बिताने के लिए लोग दूर-दराज से यहां पहुंचे।
पार्क परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के साथ-साथ वन विभाग की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही। वन विभाग के कर्मियों ने पार्क के भीतर और बाहर निगरानी बनाए रखी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचा जा सके। भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षित जल क्षेत्रों में ही स्नान कराने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार निगरानी की गईI
पार्क प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा कर्मियों की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। बच्चों और युवाओं के लिए बनाए गए सुरक्षित जल क्षेत्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।
रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने कहा कि लच्छीवाला नेचर पार्क प्राकृतिक सौंदर्य और सुरक्षित पर्यटन का उत्कृष्ट उदाहरण है। गर्मियों में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन व वन विभाग का प्रयास है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, साथ ही प्रकृति के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए।
आने वाले दिनों में गर्मी को देखते हुए पार्क में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।